इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ अजय पाल शर्मा के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर के दिशा निर्देशन में थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 08.08.2023 को रात्रि 03.40 बजे गोड़हरा मोड़ से अभियुक्त छोटू उर्फ शिवपूजन पाल पुत्र रमेश पाल उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम सकरा थाना गौराबादशाहपुर जिला जौनपुर को एक तमन्चा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त छोटू उर्फ शिवपूजन उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 165/23 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर पंजीकृत कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को चालान न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त छोटू उर्फ शिवपूजन पाल पुत्र रमेश पाल उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम सकरा थाना गौराबादशाहपुर जिला जौनपुर।बरामदगी-1.एक तमन्चा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस .315 बोर आपराधिक इतिहास-1.मु0अ0स0 165/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।2. मु0अ0सं016/20 धारा 3/7/25 आयुध अधिनियम थाना केराकत जौनपुर।3. मु0अ0सं0146/20 धारा 363/366 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना केराकत जौनपुर।4.मु0अ0सं0 234/20 धारा 5. मु0अ0सं0 318/21 धारा 174ए भादवि थाना केराकत जौनपुर।6. मु0अ0सं0451/19 धारा 302/392/511 भादवि थाना केराकत जौनपुर 7. मु0अ0सं0 22/18 धारा 120बी/302 भादवि थाना जलालपुर जौनपुर।8. मु0अ0सं0 52/18 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना जलालपुर जौनपुर।9. मु0अ0सं0 119/18 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना जलालपुर जौनपुर।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रमेश कुमार थानाध्यक्ष,उ0नि0 रामचन्द्र सिंह,का0 प्रभाकर सिंह,का0 मुकेश कुमार गौड़ शामिल रहे।