इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
सिकरारा, जौनपुर। चांद पर विजय अभियान मिशन चंद्रयान बुधवार की शाम चांद की सतह पर तिरंगा झंडा के साथ उतरा तो टेलीविजन स्क्रीन पर सीधा प्रसारण जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के साथ देख रहे सिकरारा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर के बच्चे हाथ में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय का जयकारा लगाया तो विद्यालय परिसर गुंजायमान हो गया। भारतीय बैज्ञानिको के सम्मान मे लोग खडे होकर तालिया बजाते रहे। शाम 5 बजे से ही विद्यालय के सभागार में टेलीविजन के सामने उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित सिंह अपने शिक्षकों, छात्रों व उनके अभिभावकों के साथ हाथ मे तिरंगा झंडा लेकर ऐतिहासिक छड़ के साक्षी बने।सवा 5 बजे के लगभग जिलाधिकारी अनुज झा व बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल भी वहां पहुंचकर गौरव के इस छड़ में बच्चों के साथ शामिल हुए।चंद्रयान के बारे मे बैज्ञानिक ज्यों—ज्यों यह जानकरी दे रहे थे कि अब हम चांद के सतह के करीब पहुँच रहे हैं तो बच्चों द्वारा तालियां बजाकर भारत माता की जय, जय विज्ञान आदि के नारा लगाते तो उनका जोश व जज्बा देखने लायक था। चंद्रयान ज्यों ही चांद के सतह पर पहुंचा तो जयकारे के साथ विद्यालय परिसर गूंज उठा।जिलाधिकारी द्वारा बच्चों से उक्त विषय पर जानकारी ली गई तो उन्होंने ने बेवकी से जबाब दिया। अपने सम्बोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों चन्द्रयान के लैंडिंग सीधा प्रसारण बच्चों को दिखाया गया।बच्चों के साथ ऐतिहासिक छड़ का सीधा प्रसारण देखकर बहुत ही अच्छा लगा। हमारे देश के जो वैज्ञानिक है उनपर गर्व है। दुनियां मे देश को पहले नंबर पर लाने के लिए देश के बैज्ञानिकों पर सभी गौरवांवित है। एक महाअभियान के तरीके को बच्चों ने सीधा प्रसारण देखा इससे यही बच्चे आगे चलकर देश के ऐसे अभियानों में जुड़कर देश को गौरवान्वित करेंगे।