Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

शामली:यमुना नदी में स्नान के दौरान डूबे दो श्रद्धालु।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क

कैराना, शामली। पूर्णिमा पर यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर श्रद्धालुओं का सैलब उमड़ गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना कर स्नान किया और परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। वही स्नान के दौरान दो श्रद्धालु डूब गए घण्टों सर्च के बाद कोई सुराग नहीं लगा। सुरक्षा के दृष्टिगत गोताखोर व पुलिस बल तैनात रहा। यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर दोनों प्रदेशों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु यमुना नदी पर पहुंचने शुरू हो गए थे। इस दौरान स्नान के लिए यमुना नदी पर स्वजन सहित पहुँचे 18 वर्षीय नंद किशोर व 18 वर्षीय नन्हे निवासी बदायूं हाल निवासी उझा पानीपत स्नान के दौरान गहरे पानी मे जाने के कारण दोनों डूब गया। नदी में स्नान कर रहे अन्य श्रद्धालुओं के हल्ला मचाने पर यमुना चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक मुनेंद्र सिंह ने प्राइवेट गोताखोरों की टीम को लगाकर उनकी तलाश शुरू कराई। लगभग 4 घन्टे सर्च चलाने के बाद डूबे दोनों श्रद्धालुओं का कोई सुराग नहीं लगा है। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन मौर्य मौके पर पहुँचे जिन्होंने गोताखोरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।