इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
सरपतहाँ,जौनपुर।पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष सरपतहाँ के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 05.09.2023 को थाना सरपतहाँ पुलिस टीम द्वारा थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर का वाछिंत/ 15000/- रु0 का इनामिया अभियुक्त रंजीत कुमार पुत्र लालजी निवासी समशुद्दीनपुर थाना सरपतहां जनपद जौनपुर उम्र करीब 28 वर्ष को 01 किलो 600 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0-299 /2023 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त1.रंजीत कुमार पुत्र लालजी निवासी समशुद्दीनपुर थाना सरपतहां जनपद जौनपुर उम्र करीब 28 वर्ष।आपराधिक इतिहास1.मु0अ0स0-350/2018 धारा-380/411/457 भादवि थाना केराकत जौनपुर।2. मु0अ0स0-379/2018 धारा-411/413/ 414/ 419/420/467/468/471 भादवि थाना केराकत जौनपुर।3. मु0अ0स0-461/2019 धारा-3/25 आयुध अधिनियम थाना केराकत जौनपुर।4. मु0अ0सं0 167/2018 धारा 379/419/420/467/468/471 भादवि0 थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सुनील कुमार,हे0का0 लालधर यादव,का0 राहुल मिश्रा शामिल रहे।