सीडीओ ने नवनियुक्त लेखपालों को वितरित किया नियुक्ति पत्र
जौनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 7,720 लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में लोक भवन लखनऊ में हुई। इसी क्रम में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम ने कहा कि सभी नवनियुक्त लेखपाल अब राजस्व विभाग के हिस्सा है। उन्होंने नवनियुक्त लेखपालों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि जनपद में 90 प्रतिशत शिकायतें राजस्व विभाग की आती है, सभी नवनियुक्त लेखपाल बिना भेदभाव के कार्य करते हुए आम जनमानस के साथ सुहानुभूति पूर्वक कार्य करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराये।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं, उसी प्रकार नवनियुक्त महिला लेखपाल अच्छे से कार्य करें और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनें। उन्होंने बताया कि जनपद में महिला लेखपाल बहुत अच्छा कार्य कर रही है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी नवनियुक्त लेखपालों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी। जनपद के नव नियुक्त 39 लेखपालों को नियुक्ति प्रमाण पत्र कलेक्ट्रेट सभागार में वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह, उपजिलाधिकारी सदर पवन सिंह, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसी क्रम जनपद के सभी तहसीलों में नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
तहसील में नियुक्त 41 लेखपालों में से 34 को मिला नियुक्ति पत्र
तहसील मछलीशहर में नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किया गया। उक्त कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी थी। उनके द्वारा तहसील मछलीशहर में नव नियुक्त 41 लेखपालों में से 34 को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया। 7 नवनियुक्ति लेखपाल उपस्थित नहीं रहे। नियुक्ति पत्र पाने वालो में 3 महिला लेखपाल भी थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम श्रीकेश कुमार राय ने कहा कि यदि लेखपाल अपने हल्के की शिकायतों का मौके पर जाकर समय से समाधान करेंगे तो विवादों में कमी आयेगी। संचालन लेखपाल कस्बा परमानंद मिश्रा ने किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल, तहसीलदार अजीत कुमार, नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार, संतोष कुमार ने विचार व्यक्त किया। वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, नामिका अधिवक्ता सुरेंद्रमणि शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, महामंत्री वेदप्रकाश श्रीवास्तव, डा. आरबी चौहान, संतोष जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे। अंत में उपजिलाधिकारी श्रीकेश कुमार राय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। तहसील केराकत में उपजिलाधिकारी केराकत सुनील कुमार के द्वारा 42 को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
नवनियुक्त लेखपालों को दिया गया नियुक्ति पत्र
शाहगंज, जौनपुर। बुधवार को नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। एसडीएम और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित समारोह में 35 लेखपालों ने नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। एसडीएम ने सभी को अपने कर्तव्यों की जिम्मेदारी और ईमानदारी से पालन करने की बात कही। तहसील स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि संतोष पाण्डेय भी मौजूद रहे। बता दें कि शाहगंज तहसील में 45 नए लेखपालों की नियुक्ति हुई है, जिनमें से 35 लेखपालों ने नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। इस मौके पर तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार शैलेंद्र कुमार, लेखपाल विवेक सिंह, ऋतुराज चौधरी, विकास सिंह समेत राजस्व से जुड़े तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।