Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:दुदौली-समाधगंज नहर पर एसओ के वाहन में बदमाशों ने मारी टक्कर, राहगीर की मौत।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

>सिपाही घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज।

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव के पास दुदौली-समाधगंज नहर पर पुलिस द्वारा घेरेबंदी के दौरान स्कार्पियो वाहन से भाग रहे बदमाशों ने बक्शा थानाध्यक्ष के प्राइवेट कार में टक्कर मार दिया। टक्कर में बक्शा थाना के एक कांस्टेबल अमित सिंह व दो बदमाश घायल हो गए। बदमाशों के वाहन की टक्कर से एक राहगीर भी घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया गया।पुलिस सूत्रों के अनुसार बक्शा थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक स्कार्पियो पर कुछ बदमाश नौपेड़वा की तरफ जा रहे हैं। उनके पास असलहा भी है। सूचना पर सिकरारा व मछलीशहर पुलिस टीम बनाकर पीछा करने लगे। दिन में लगभग सवा एक बजे सैदपुर गांव के पास दुदौली-समाधगंज नहर पर पुलिस टीम ने घेरेबंदी कर बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाश भागते हुए थानाध्यक्ष सिकरारा आशुतोष कुमार गुप्ता के सरकारी वाहन में साइड से टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गए। आगे सिकरारा थाने के उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह प्राइवेट स्कार्पियो वाहन से घेरकर रोकने का प्रयास किया तो बदमाश उनके भी गाड़ी में साइड से टक्कर मारते हुए सामने से आ रहे थानाध्यक्ष बक्शा उदय प्रताप सिंह के प्राइवेट कार में सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। गाड़ी में उनके साथ बैठे कांस्टेबल अमित सिंह घायल हो गए जबकि थानाध्यक्ष बक्शा व अन्य सिपाही बाल-बाल बच गए। सिपाही अमित सिंह को पुलिस ने तुरंत ही इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। दुर्घटना में स्कार्पियो पर बैठे दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में उन दोनों ने अपना नाम दीपक कुमार निवासी ग्राम नेवादा, थाना बक्शा व मनोज कुमार निवासी ग्राम मुहम्मदपुर, नौपेड़वा थाना बक्शा बताया। पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों को भी इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घेरेबंदी के दौरान बदमाशों ने एक राहगीर के बाइक में भी टक्कर मार दिया था, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राहगीर जैमथा गांव निवासी श्रवण कुमार बताया जा रहा है। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस मुठभेड़ की जोरदार चर्चा है।