Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Varanasi:जोरों पर बनारस रेल इंजन कारखाना में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

>अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्सा हित करना व तिरंगे के प्रति सम्मान प्रकट करना है।

वाराणसी। हर घर तिरंगा अभियान भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक राष्ट्रव्यापी अभियान है जिसका उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान और गर्व को बढ़ावा देना है।बनारस रेल इंजन कारखाना में महाप्रबंधक अभय बाकरे के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कर्मचारियों और अधिकारियों रेल कॉलोनी रेल कॉलोनी में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत बड़े उत्साह और गर्व के साथ अपने घरों में भारतीय ध्वज फहराया। इस पहल ने कर्मचारियों में देशभक्ति की भावना को और भी मजबूत किया।इस तरह के अभियानों में भाग लेकर बरेका के कर्मचारी न केवल अपनी राष्ट्रीयता पर गर्व महसूस करते हैं, बल्कि अपने समुदाय और आसपास के लोगों को भी प्रेरित करते हैं कि वे भी इस तरह के अभियानों में हिस्सा लें और देश के प्रति अपने सम्मान और प्रेम को प्रकट कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करें। “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत बनारस रेल इंजन कारखाना के अधिकारियों और कर्मचारियों में “सेल्फी विद तिरंगा” को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। तिरंगा के साथ अपनी सेल्फी लेने के बाद, वे इन तस्वीरों को गर्व से हर घर तिरंगा वेबसाइट पर साझा कर रहे हैं।यह अभियान न केवल देशभक्ति की भावना को प्रकट करने का एक तरीका है, बल्कि इससे कर्मचारियों के बीच एकता और गर्व की भावना भी मजबूत हो रही है। तिरंगा के साथ सेल्फी लेकर और उसे साझा करके अधिकारी और कर्मचारी न केवल व्यक्तिगत रूप से इस पहल में भाग ले रहे हैं, बल्कि देश भर के अन्य नागरिकों को भी प्रेरित कर रहे हैं कि वे भी इस राष्ट्रीय अभियान में हिस्सा लें। इस पहल ने तिरंगे को हर भारतीय के जीवन का हिस्सा बनाने और राष्ट्र के प्रति उनके प्रेम और गर्व को प्रकट करने का एक नया तरीका प्रस्तुत किया है।