इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
रामपुर, जौनपुर। कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं होता, एक पत्थर से तो तबियत से उछालो यारो... यह पंक्तियां जेआरपी इंटर कॉलेज की प्रतिभावान छात्रा सौम्या सिंह पर बिल्कुल सटीक बैठती है। प्रतिभाशाली रामपुर की बेटी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। इस मौके पर इंद्रा एक्सप्रेस से खास बातचीत के दौरान सौम्या सिंह ने कहा कि हम ऐसे ही मेहनत करते रहेंगे ताकि हम अपने विद्यालय, परिवार का मान सम्मान बढ़ाते रहें।