Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:ज्ञान कुश्ती स्पोर्ट्स एकेडमी कबीरुद्दीनपुर में विराट कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

>व्यक्तित्व निर्माण का आधार है खेल : ज्ञान प्रकाश सिंह

जौनपुर। ज्ञान कुश्ती स्पोर्ट्स एकेडमी कबीरुद्दीनपुर में रविवार को 11 बजे से विराट कुश्ती प्रतियोगिता पुरुष, महिला का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने घोषणा की कि बच्चियों के लिए अलग कुश्ती मैट की व्यवस्था करेंगे। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि युवा खिलाड़ियों का जोश और समर्पण देखकर गर्व महसूस कर रहा हूं। खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निर्माण का आधार है। जौनपुर के युवाओं को आगे बढ़ते देखना हमेशा प्रेरणादायक होता है। खेलों के विकास के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने मंच से घोषणा कि एकेडेमी में जो भी कमी हैं उसे वह जल्दी ही पूर्ण करवायेंगे। कार्यक्रम आयोजक भाजपा महिला मोर्चा काशी की क्षेत्रीय मंत्री मेनका सिंह व जिला कुश्ती संघ के सचिव एवं राष्ट्रीय चैंपियन पहलवान विजय बहादुर सोनकर रहे।

कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, मंत्री के प्रतिनिधि अजय सिंह, संतोष त्रिपाठी, संतोष सिंह वत्स, ब्रह्मेश शुक्ला, पूर्व विधायक बांके लाल सोनकर, गोरखपुर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, अरविंद सिंह, वीकेश उपाध्याय, शशि मौर्या, माधुरी गुप्ता, वंदना सरकार, अंजू पाठक, अंजना श्रीवास्तव, राखी सिंह, मिलन श्रीवास्तव, विमला श्रीवास्तव एवं अधिक सख्या में कुश्ती प्रेमियों का आगमन हुआ था।
ज्ञान कुश्ती एकेडमी में सरकार द्वारा नियुक्त कोच अशोक सोनकर ने निर्णय देकर के विजेता की घोषणा की। महिला पहलवान में आस्था आनंद सिंह जो मेनका सिंह की बिटिया हैं व पुरुष वर्ग में सौरभ यादव पुत्र लालजी यादव अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम रहे। कुश्ती में हरियाणा, दिल्ली, वाराणसी, गोरखपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ और अन्य जिलों के बच्चों ने अपना दमख़म और कौशल दिखाया।