इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
>समाज में अग्रणी भूमिका निभा रहीं महिलाओं का हुआ सम्मान।
मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित प्राथमिक विद्यालय रन्नो की अध्यापिका प्रीति श्रीवास्तव ने सम्मानित होने के उपरांत कहा कि मैं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव कार्य कर रही हूं और करती रहूंगी। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने माल्यार्पण व अंगवस्त्रम से किया। इसके उपरान्त जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों से आयी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में अन्वी सोनकर, आस्था आनंद सिंह खेल, डा. मंजू यादव चिकित्सा, बबीता निषाद स्वयं सहायता समूह, प्रीति श्रीवास्तव शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र से हैं। संस्थाध्यक्ष नीतू सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं का अतुलनीय योगदान रहा है। इसके पश्चात संस्थापक अध्यक्ष यवनिका सिंह ने महिला सशक्तिकरण एवं उनके मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में व्याख्यान प्रस्तुत किया। तत्पश्चात कार्यक्रम संयोजक बबीता जायसवाल ने नारी की प्रचंड शक्ति का विस्तृत वर्णन किया।
पूर्व अध्यक्ष सीमा सहाय व निवर्तमान अध्यक्ष किरन सेठ ने महिलाओं के अधिकार व सम्मान के संबंध में अपने विचार व्यक्त किया। डॉ प्रिया सिंह, जूही सिंह, रेखा सिंह, रिंकी श्रीवास्तव, निशा कनौजिया, आराधना सिंह ने सम्मानित होने वाली महिलाओं का जीवन परिचय दिया। ग्राम विकास अधिकारी श्रुति गुप्ता एवं मेनका सिंह ने इंटरनेशनल वूमेंस डे सेलिब्रेशन के संबंध में विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम संयोजक सीमा चक्रवाल ने सभी मातृ शक्तियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन लायनेस अर्चना सिंह (प्राचार्य टीएमसी स्कूल) ने किया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष चेतना साहू, सुषमा सोनकर, चांदनी साहू, सरिता मिंगलानी, ज्योति जयसवाल, नीतू गुप्ता, मीना गुप्ता, शिल्की श्रीवास्तव, नीलम जायसवाल, शिल्पी जायसवाल, उषा मोदनवाल, वंदना गुप्ता, डाली गुप्ता, पूनम जायसवाल, रितु त्रिपाठी, गीता गुप्ता, सोनी जायसवाल, मंजू लता सोनकर, शालिनी गुप्ता सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।