Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर को लगी गोली, साथी हुआ फरार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

सिद्दीकपुर, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौ तस्करी करने के मामले में एक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस की गोली से आरोपी घायल हो गया है। उसी दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा एक जिंदा कारतुस, एक खोखा व एक पिक्अप बरामद किया है। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया है। पुलिस तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार 10 फरवरी को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी समय एक सफेद पिकप पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने पीछा करके उन्हें घेरकर रोकने का प्रयास तो पिकप सवार बदमाशों ने पुलिस की टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने लगे। उक्त घटना की सुचना कंट्रोल रुम को दी गयी। पुलिस से घिर जाने पर पिकप सवार बदमाश देवकली नहर पुलिया पर अनियंत्रित होकर पिकप वाहन पुलिया से टकरा गया। आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने भी उन पर गोली से फायर कर दिया जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगने से वह घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान मो सलमान पुत्र मेराज निवासी ग्राम माहुल थाना अहरौला जिला आजमगढ़ के रूप में हुई है। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए वहां से फरार हो गया। फरार बदमाश के नाम की पुष्टी मोनू उर्फ बलवंत बघेल पुत्र अशोक कुमार निवासी रामनगर थाना अखंडनगर जिला सुल्तानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने पकडी गई पिकअप को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर दिया। फिल्हाल गिरफ्तारी व रामदगी के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।