Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​ ​श्रेयांशी ने गेट परीक्षा में हासिल की 26वीं रैंक, परिवार व क्षेत्र का बढ़ाया मान

चन्दवक, जौनपुर। डोभी विकास खण्ड क्षेत्र के बहरपुर गांव की श्रेयांशी नारायण सिंह ने शिक्षा और प्रतिभा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। हाल ही में जारी गेट-2026 के परीक्षा परिणाम में श्रेयांशी ने अखिल भारतीय स्तर पर 26वीं रैंक हासिल करते हुये जिले व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बता दें कि आदर्श इंटर कालेज रेहारी के प्रबंधक एवं प्रमुख समाजसेवी वीरेंद्र सिंह की पौत्री श्रेयांशी बचपन से ही मेधावी रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। श्रेयांशी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता, अवकाशप्राप्त अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह और चाचा विष्णु भूषण सिंह के मार्गदर्शन व निरंतर प्रोत्साहन को दिया है। श्रेयांशी की इस कामयाबी पर अवकाश प्राप्त सीडीओ यशवंत सिंह, प्रधानाचार्य गजराज सिंह, राम नारायण सिंह, साहब चौबे, सुनील चौबे सहित तमाम शुभचिंतकों और क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों ने बधाई देते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया।