Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : महाराजा निषादराज जयन्ती पर हुआ भव्य आयोजन

जौनपुर। महाराजा निषादराज जयंती 2026 (चैत्र शुक्ल पंचमी) पर गंगा समग्र जनपद जौनपुर (काशी प्रान्त) द्वारा अशोका वर्ल्ड पब्लिक स्कूल जमालपुर में कार्यक्रम किया गया जहां निषाद समाज से आईं मातृशक्ति का सम्मान कर उन्हें समाज में उनके योगदान के लिए सराहा गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रयागराज केंद्रीय कार्यालय से आए क्षेत्रीय संगठन मंत्री संजय जी ने महाराजा निषादराज गुह्य के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही बताया कि त्रेतायुग में भगवान श्रीराम के धर्म स्थापना कार्य में निषादराज गुह्य का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने निषादराज को सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
संजय जी ने कहा कि सभ्यता का विकास सदैव नदियों के किनारे हुआ है और निषाद समाज सदियों से माँ गंगा एवं उनकी सहायक नदियों का संरक्षक रहा है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिक विकास की अंधी दौड़ में नदियां प्रदूषित और जीर्ण-शीर्ण होती जा रही हैं। इस पर नियंत्रण के लिए उन्होंने निषाद समाज से अपील किया कि वे नदियों के किनारे 'गंगा ग्राम' विकसित करें और जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करें।
कार्यक्रम में निषाद समाज के प्रतिनिधि रंगीले निषाद ने भी समाज की ओर से इस पुनीत कार्य में पूर्ण सहयोग का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन प्रांत सह संयोजक डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव ने किया।
इस दौरान गोमती को अविरल और निर्मल बनाने में सहयोग देने वाली मातृशक्ति को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भृगुनाथ पाठक, दीपक श्रीवास्तव पत्रकार, अवनीश उपाध्याय, अतुल सिंह, अतुल जायसवाल, अवधेश गिरी, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. कमलेश निषाद सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।