Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : शासन से नामित स्वजातीय सभासदों का जायसवाल समाज सेवा समिति ने किया स्वागत।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा अपने समाज के नामित सभासदों विजेंद्र जायसवाल मुंगराबादशाहपुर, संदीप जयसवाल जौनपुर, रुपेश जायसवाल शाहगंज, शुभम जायसवाल खेतासराय एवं रोहित जायसवाल मडियाहूं का सम्मान समारोह किया गया। साथ ही स्वर्णिमा जायसवाल के स्वच्छता अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनने पर उन्हें भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, महामंत्री सुरेंद्र जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल, उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, नगर अध्यक्ष पवन जायसवाल, संतोष जायसवाल, गौरव जायसवाल, वरिष्ठ समाजसेवी अशर्फी लाल जासयसवाल, मनोज जायसवाल, निधि जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। सभी को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया गया।