Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह सहित दो सिपाही निलम्बित।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने एक निरीक्षक एवं दो आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया। विभागीय जानकारी के अनुसार इन पुलिसकर्मियों को कर्त्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के चलते निलम्बित किया गया है। बता दें कि निलम्बित किये गये पुलिसकर्मियों में प्रभारी निरीक्षक चन्दवक निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह के अलावा मुख्य आरक्षी राजकुमार यादव एवं आरक्षी विकास कन्नौजिया थाना चन्दवक हैं।