इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
कब्जे से 01 तमन्चा, 03 कारतूस, 01 मो0सा0 व मोबाइल फोन बरामद
सरपतहां, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चेकिंग में ग्राम समोधपुर मार्ग स्थित कम्मरपुर पुलिया पर मौजूद थे कि तभी एक व्यक्ति एक मोटर साइकिल से समोधपुर की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। पास आने पर पुलिस बल को देखकर अचानक हड़बड़ाकर मोटर साइकिल मोड़कर भागना चाहा, तभी हडबड़ाहट में मोटर साइकिल पलट गयी। व्यक्ति पैदल ही कम्मरपुर गाँव के तरफ भागा, जिसको थानाध्यक्ष सरपतहा द्वारा रुकने के लिए कहा गया, जिस पर अभियुक्त द्वारा अपने हाथ में लिये हुए तमंचे से पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से दो फायर कर दिया, जिसमे से एक गोली थानाध्यक्ष सरपतहा के दाहिनी कान के पास से सनसनाती हुई निकल गयी। जिसके उपरांत आत्मरक्षार्थ थानाध्यक्ष सरपतहा एवं उ.नि. सुरेश कुमार सिंह द्वारा फायर किया गया। कुछ देर बाद फायर की आवाज बन्द होने पर उस व्यक्ति के पास पहुँचे तो उसके बाये पैर में घुटने के नीचे गोली लगी थी। पूछताछ पर अपना नाम पंकज यादव पुत्र रूदल यादव निवासी सारी बडौना थाना सरपतहा जनपद जौनपुर उम्र करीब 35 वर्ष बताया। मौके पर अभियुक्त एक तमचा 0.315 बोर, एक खोखा व एक जिन्दा कारतुस .0315 बोर का, मोबाइल फोन व चोरी की 01 मोटरसाइकिल स्पेलेण्डर प्लस यू.पी. 62 ए.के. 3329 अंकित है । मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि अखण्डनगर से चोरी किया था तथा इसका नम्बर प्लेट बदल कर चला रहा था। अभियुक्त को वास्ते जीवन रक्षार्थ सरकारी वाहन से ईलाज हेतु सी.एच.सी. सुईथाकला के लिए रवाना किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 232/26 धारा 109(1) /317(2),318(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह,
उ.नि. सुरेश कुमार सिहं चौकी प्रभारी पट्टीनरेन्द्रपुर,
हे.का. सूर्यप्रताप सिंह यादव,का. नितीश कुमार,का. रतन लाल गिरी,का. विरेन्द्र चौहान,का. पवन कुमार यादव, का. मणिश्वर कुमार,रि.का. प्रिन्स साहनी,रि.का.शिवम कुशवाहा शामिल रहे।