इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर।पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना मडियाहूं पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर आवेदक विष्णु कुमार चौधरी ग्राम दिलावरपुर मडियाहूं जौनपुर के किराये का मकान का ताला तोड़ कर घर में रखा समान खाद्य गरम मसाला, बड़ा वाला गैस सिलेंडर ,साइकिल व इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा 16000 रुपए नगद चुरा लेने के संबंध में पंजीकृत मु.अ.सं.387/2026 धारा.305(ए)/331 (4)बीएनएस में तलाश व पता रसी सुराग रसी में मामुर थे कि मुखबीरी सूचना पर मड़ियाहू-मछलीशहर मुख्य मार्ग पर ओवरब्रिज के पास से अभियुक्त विरेन्द्र सेठ उर्फ बीरेन्द्र सोनी पुत्र लहरु सेठ निवासी भानापुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष को चोरी किये हुए समान एक अदद चोरी की साईकिल, एक अदद गैस का बाटला H.P का 15.9 किग्रा का , इलेक्ट्रानिक तराजू व एक अदद बोरी में मिक्स गरम मसाला 10 किग्रा , 250 रूपये नगद के साथ नियमानुसार गुरुवार गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।