इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
मड़ियाहूँ, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर डा0 अजय पाल शर्मा के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्वेक्षण में थाना मड़ियाहूं पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर जमलिया तिराहे से चन्द्रशेखर गौतम पुत्र सेवालाल गौतम निवासी सरौना थाना मडियाहूँ, जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 01 जरिकेन मे 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार चालान न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त-1.चन्द्रशेखर गौतम पुत्र सेवालाल गौतम निवासी सरौना थाना मडियाहूँ,जौनपुर।बरामदगी का विवरण-01 जरिकेन में 20 लीटर कच्ची शराब बरामद।आपराधिक इतिहास-मु.अ.सं. 224/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना मड़ियाहूँ जौनपुर।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 बृज कुमार मिश्रा,हे0का0 हरिमोहन शामिल रहे।