इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर डा0 अजय पाल शर्मा के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्वेक्षण में थाना केराकत पुलिस टीम द्वारा अमहित बार्डर के पास से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 315/23 धारा 380 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त रंजीत उर्फ कल्लू पुत्र सरोज निवासी सुल्तानपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर को मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गये एक डी जे मिक्सर मशीन व एक टुल्लू मशीन के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 411 भादवि की बढोत्तरी कर अभियुक्त उपरोक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त- 1.रंजीत उर्फ कल्लू पुत्र सरोज निवासी सुल्तानपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर।आपराधिक इतिहास- 1.मु0अ0सं0-315/23 धारा-380/411 भा0द0वि0 थाना केराकत जौनपुर।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्र0नि0 जयप्रकाश यादव,उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार सोनकर प्रभारी चौकी सर्की थाना केराकत, हे0का0 रामसेवक यादव थाना केराकत,का0 रोहित सिह थाना केराकत शामिल रहे।