इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
जौनपुर। जौनपुर के पूर्व जिलाधिकारी तथा चित्रकूट के पूर्व मण्डल आयुक्त दिनेश कुमार सिंह 3 व 4 सितम्बर को जनपद में रहेंगे। इस दौरान वे चौकियां धाम में माता शीतला की पूजा अर्चना करने के साथ-साथ अपने पुराने सहयोगियों व शुभचिंतकों से मुलाकात करेंगे। रात्रि विश्राम भी मां शीतला मंदिर स्थल क्षेत्र में करेंगे। इसके बाद नगर के शाही पुल के बगल में स्थित गोपी घाट पर संयुक्त श्रीमाली समाज के बैनर तले के स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें जनपद के सर्व समाज संस्था के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार बंधु आदि उपस्थित रहेंगे। वहीं रोटरी क्लब द्वारा भी कार्यक्रम रखा गया है। बता दें कि पूर्व जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह का जनपद के कोरोना संक्रमण काल में जौनपुर की स्थिति सामान्य और सहज बनाने में विशेष योगदान रहा। आम जनता के बीच वे काफी लोकप्रिय जिलाधिकारी रहे।