इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
मुगलसराय, चन्दौली। नगर के नगर पालिका इण्टर कालेज के सांस्कृतिक मंच पर अस्मिता नाट्य संस्थान एवं फल सब्जी विक्रेता वेलफेयर समिति द्वारा चन्दौली कजरी महोत्सव का शानदार आगाज मुख्य अतिथि रमेश जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि डा. आनंद श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, डा ए.के. सिंह, रंजन शाह, फिल्म एल्बम कलाकार एवं नाट्य लोकगीत बिरहा गायक जसवंत यादव के संचालन में कार्यक्रम संरक्षक सदानंद दूबे ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर चंदौली कजरी महोत्सव का शुभारंभ किया। उक्त आयोजन में फिल्म अभिनेता, पूर्व राज्य मंत्री एवं नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांस्कृतिक शाखा लोकगीत बिरहा सम्राट विजय लाल यादव को लोकजनकला दर्पण सम्मान 2023 डा. राजकुमार जायसवाल मुख्य अतिथि रमेश जायसवाल विधायक संरस्कक सदानंद दुबे, डा. एके सिंह, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव एवं प्रमुख संयोजक विजय गुप्ता ने भेंट किया। लोकजन कला दर्पण स्मृति सम्मान विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 108 लोगों को भेंट किया गया। कजरी गायन लोकगीत बिरहा कलाकार रजनीगंधा, ज्ञानी यादव, जसवंत यादव, सुधीर लाल यादव, अमृतलाल अमृत, नीलम सिंह, प्रमोद लाल यादव, अंशिका कुशवाहा, उपेंद्र लाल यादव, रविना रवि, निर्मला पाण्डेय, सुरेश यादव, कवि इंद्रजीत निर्भीक, कवि सुख मंगल सिंह मंगल, कवि विनय पाण्डेय, त्रिवेणी स्वराज ने कजरी काव्य, गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्वागत चौधरी नारायण सोनकर, डा. आनन्द श्रीवास्तव, कृष्ण कांत गुप्ता, दिनेश शर्मा, संजय श्रीवास्तव, मुन्ना यादव, विजय यादव, विपिन अग्रहरी, सुनील यादव, पंकज मोदी आलोक मोदी, दीनदयाल अग्रवाल सहित अनेकों विशिष्ट लोगों ने किया। विरहा सम्राट का लेलो आम लेलो, आम लेलो आम लेलो, इंद्रजीत निर्भीक की-फूलल महंगाई से हमरो बा गाल पिया, कईसे खाई दाल पिया ना सहित अनेकों कजरी से श्रोता हुए मंत्रमुग्ध। आयोजन के अन्त में प्रमुख संयोजक विजय कुमार गुप्ता धन्यवाद आभार व्यक्त किया।