Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

जौनपुर:ट्रेन के नीचे से जान जोखिम में डालकर पार कर रहे लोग,ककोर गहना रेलवे क्रॉसिंग का मामला।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ककोर गहना रेलवे क्रॉसिंग पर जौनपुर फैजाबाद रेल प्रखंड पर जान जोखिम में डालकर मालगाड़ी के नीचे से पार कर रहे हैं।जिसका वीडियो भी वायरल हो गया है। बता दें कि फैजाबाद जौनपुर रेल प्रखंड के सरायख्वाजा क्षेत्र के ककोर गहना रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार रात 8 बजे मालगाड़ी खड़ी थी और उधर से आने जाने वाले राहगीर अपनी साइकिल समेत मालगाड़ी के नीचे से पार कर रहे हैं। यह दृश्य चलता रहा, पूरी तरह से बैरियर भी बंद था। उसके बाद भी जान जोखिम में डालकर मालगाड़ी के नीचे से राहगीर पार कर रहे थे। हालांकि वहां खड़ा गेटमैन मूक दर्शक बनकर देख रहे थे और वहा मौजूद काफी सीनियर लोगों ने इसका विरोध किया लेकिन युवा वर्ग के लोग मानने को तैयार नहीं थे। बताया जाता है कि आए दिन इस तरह से लोग खड़ी ट्रेनों के नीचे से जान जोखिम में डालकर पार करते हैंं और जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके पहले ट्रेन दुर्घटनाओं से लोगों की मौत भी हुई है।