Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

जौनपुर:एसडीएम ने जनता दरबार में सुनी समस्यायें, फरियादियों के कार्यों को जल्द करने का दिया निर्देश।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क

जफराबाद, जौनपुर। नगर पंचायत जफराबाद कार्यालय परिसर में आयोजित जनता दरबार कार्यकम में प्रभारी ईओ/एसडीएम लाल बहादुर ने आये हुए वार्डवासियों की समस्याओं को सुना तथा उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिये कर्मचारियों को निर्देश दिया। सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में प्रभारी ईओ/एसडीएम लाल बहादुर ने आये हुए नगरवासियों की समस्याओं को एक-एक कर सुना। उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारित करने के लिये कार्यालय के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। प्रभारी ईओ ने आये हुए लोगों से अपने-अपने बकाये हाउस टैक्स को समय से जमा करने का आग्रह भी किया। इस मौके पर ओवैस खान, राजमन, सत्येंद्र नारायण तिवारी, वेद प्रकाश, रिजवान आदि मौजूद रहे।