इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
मुगलसराय, चन्दौली। बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ में आगामी 13-15 सितंबर को बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। डीएम निखिल टी फुण्डे और एसपी डा. अनिल कुमार ने शुक्रवार को कीनाराम मठ पहुंचकर समारोह के बाबत जानकारी ली। बाबा कीनाराम मठ में 13-15 सितम्बर में मनेगा जन्मोत्सव मठ की साफ-सफाई, बैरिकेटिंग, बिजली, पानी, सड़क व सुरक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने सम्बन्धित विभाग को निर्देश दिया। जिलाधिकारी के नेतृत्व में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों व प्रतिनिधियों के समक्ष मेले के जानकारी से सम्बन्धित बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए उनसे व्यवस्था सहयोग करने के लिए निवेदन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने सीएमओ, एसडीएम, पीडब्ल्यूडी पर्यटन, ईओ, डीपीआरओ एक्सईएन पीडब्ल्यूडी विद्युत,जल निगम, ग्राम पंचायत विभाग से सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया व समय के अन्दर कार्य पूर्ण करने को कहा एसपी डा. अनिल कुमार ने कहा मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम बनाया जायेगा तथा उसमें नियुक्त पुलिस कर्मियों की 3 शिफ्ट में ड्यूटी लगायी जायेगी। वही मेले में सादे कपड़ों में पुरुष व महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। जो चैन स्नेचरों व अवांछनीय तत्वों पर विशेष नजर बनाये रखेंगे।