इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
मड़ियाहूँ,जौनपुर।पुलिस अधीक्षक जौनपुर डा0 अजय पाल शर्मा के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्वेक्षण में मुखबिर खास की सूचना पर थाना मड़ियाहूं पुलिस टीम द्वारा पाली बाजार के पास से अभियुक्त बट्टे नायक पुत्र स्व. मोचिया निवासी ग्राम तापकारा थाना तालपुर जनपद गोपालगंज झारखण्ड, हालपता बहादुर पुत्र गयासैनी निवासी सुबाषपुर पाली थाना मडियाहूँ जौनपुर के मकान ग्राम रामपुरनद्दी में किरायेदार को गिरफ्तार किया गया। जिसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल दो लकड़ी का टुकड़ा बरामद किया गया है। अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त-1.बट्टे नायक पुत्र स्व. मोचिया निवासी ग्राम तापकारा थाना तालपुर जनपद गोपालगंज झारखण्ड, हालपता बहादुर पुत्र गयासैनी निवासी सुबाषपुर पाली थाना मडियाहूँ जौनपुर के मकान ग्राम रामपुरनद्दी में किरायेदार।आपराधिक इतिहास- 1.मु0अ0सं0-223/2023 धारा-304 भादवि थाना मड़ियाहूँ जौनपुर।बरामदगी का विवरण-घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल दो अदद लकड़ी का टुकड़ा।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 संतराम यादव,हे0का0 अजय यादव शामिल रहे।