इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
>सरपतहां थानाध्यक्ष पर फसल नष्ट करवाने का लगाया आरोप।
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थानाध्यक्ष की कार्यशैली से क्षुब्ध किसान ने न्याय की आस में पुलिस अधीक्षक के यहां न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार सुइथाकला गांव निवासी भीमराज पुत्र झिंगुरी तथा अन्य ने थानाध्यक्ष सरपतहां विनोद सिंह पर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग किया।गौरतलब है कि पीड़ित की भूमिधरी जमीन पर गेहूं व सरसो की बुवाई की थी। विपक्षी लोगों द्वारा फसल नष्ट किये जाने की आशंका को लेकर पीड़ित ने उपजिलाधिकारी शाहगंज को प्रार्थना पत्र देकर फसल सुरक्षा की मांग की थी। 20 दिसम्बर को उपजिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक और थानाध्यक्ष सरपतहां को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई किये जाने का आदेश दिया था। पीड़ित के अनुसार प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं की गयी और बीती रात थानाध्यक्ष की शह पर उसकी फसल नष्ट कर दी गयी। पीड़ित किसान जब न्याय की गुहार लगाने थाने पर पहुंचा तो कथित तौर पर आरोपी के साथ बैठे थानाध्यक्ष पीड़ित को बांधकर मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित किसान किसी तरह थाने से भागकर पुलिस अधीक्षक के यहां अपनी फरियाद लेकर उचित कार्रवाई की आस में प्रार्थनापत्र दिया है।