Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​जेसीआई चेतना ने महिला दिवस पर किया मातृत्व पोषण वितरण एवं नर्स सम्मान समारोह।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। जेसीआई चेतना के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृत्व न्यूट्रिशियस डाइट वितरण एवं नर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम डा. शैली निगम के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।इस मौके पर संस्थाध्यक्ष सरला माहेश्वरी ने बताया कि यह कार्यक्रम जेसीआई जोन का विशेष हिस्सा है जिसे हम हर वर्ष महिला दिवस पर आयोजित करते हैं। वहीं सचिव वंशिका सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत अस्पताल में उपस्थित गर्भवती महिलाओं एवं जच्चा-बच्चा महिलाओं को पोषण एवं प्रोटीन युक्त आहार का वितरण किया गया जिससे माताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके।साथ ही डा. शैली निगम सहित अस्पताल की स्टाफ नर्सों को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया गया। संयुक्त सचिव शिवानी चौरसिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक उपलब्धियों का उत्सव मनाने और लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का दिन है।कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन मंजू जायसवाल ने किया। अन्त में उन्होंने धन्यवाद ज्ञापन भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर गायत्री जायसवाल, ममता कश्यप, शारदा गुप्ता, अनीता गुप्ता, ज्ञानेश्वरी गुप्ता सहित तमाम सदस्य उपस्थित रहे।