इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
लालगंज, प्रतापगढ़। धौरहरा हंडौर में डा. कलाम आधार शिला एकेडमी स्कूल के सामने स्थित प्राचीन हनुमान मन्दिर को गैर समुदाय के लोगों ने ढाला गाड़ी से टक्कर मारकर तोड़ दिया। मन्दिर पूरी तरीके से टूट गई जिससे ग्रामीणों व हिन्दू समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री नागेंद्र भूषण शुक्ल द्वारा ज़ब इसकी सूचना थाना प्रभारी लीलापुर को दी गई तो मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।मौके पर लोगों में भारी आक्रोश को देखते हुए गाड़ी और उसके ड्राइवर मतीम अहमद व गाड़ी के मालिक अनवर अहमद निवासी डांडी खास को पकड़कर थाने ले जाया गया। थाने पर समस्त हिन्दू समाज की मौजूदगी व थाना प्रभारी की उपस्थित में आरोपित पक्ष द्वारा मन्दिर बनवाने की बात कही गई। इस मौके पर परशुराम सेना के मण्डल अध्यक्ष प्रयागराज संजय शुक्ल, मंदिर के अध्यक्ष अधिवक्ता निर्भय शुक्ल, मंदिर के पुजारी शिवेन्द्र, डा. कलाम आधार शिला स्कूल के प्रबंधक अभय शुक्ल, देवेंद्र शुक्ल, बब्बू रजक, रोशन सरोज, साहब शुक्ल, बृजेश शुक्ल, चंचल शुक्ल, अश्वनी शुक्ल, कुलदीप शुक्ल, शिवकुमार शर्मा, रोहित शुक्ल, सियाराम वर्मा, बबलू कोरी, राधे मौर्या, राजकिशोर शुक्ल, राम खेलावन रजक, सावित्री रजक, खालसहिन रजक, बबलू मिश्र आदि उपस्थित रहे। इन लोगों ने कहा कि यदि मन्दिर तत्काल प्रभाव से नहीं बनवाया गया तो हम सभी हिन्दू संगठन के लोग धरना देने पर मजबूर होंगे। क्योंकि इन्होंने हमारी आस्था को ठेस पहुंचाया है।