इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

बदलापुर, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा के संचालन में विशेष अभियान चलाकर नौशाद अली पुत्र नौसे अली निवासी सापुर मजरा थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद एवं अंकित सावर पुत्र कन्हैया लाल निवासी विशातगंज थाना कोतवाली जनपद बरेली को पकड़ लिया।उनके कब्जे से 80—80 ग्राम दो पुडिया में नशीला पाउडर बरामद हुआ जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर दोनों को चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में उ0नि0 राजकुमार राय, हे0का0 प्रवीण मिश्रा, का0 शशि चौहान शामिल रहे।