Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:पुलिस ने हत्या प्रयास के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

सिकरारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजयपाल शर्मा द्वारा जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध सघन अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मिली सूचना पर लाला बाजार वहद ग्राम मसीदा से धारा 147, 307, 323, 504, 506 भादंवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विरेन्द्र यादव पुत्र रामधारी य़ादव निवासी ग्राम विशुनपुर थाना सिकरारा को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही किया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह के अलावा उ0नि0 कश्यप सिंह, हे0का0 अजय यादव, का0 विमलेश यादव शामिल रहे।