इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
वाराणसी। सावन के पवित्र माह में शिव मंदिरों में लोगों का तांता लग रहा है। इसी क्रम में कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में बुधवार की शाम भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव ने जलाभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद लिया।भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव ने कहा कि मार्कंडेय महादेव मंदिर पर्यटन व भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक अच्छा स्थान है। यहां गंगा गोमती का पावन संगम लोगों के आस्था का केंद्र है। वह यहां बार-बार आना चाहेंगे। खेसारी लाल यादव को यहां के पुजारियों मुन्ना गिरि, रिंकू गिरि, हरिबंश गिरी, रिंकू बाबा, अजय कुमार गिरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन के साथ जलाभिषेक कराया।