इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व में बड़ी घटना सामने आई है। बाइकों से आए शिकारियों ने दो चीतलों का शिकार किया। जंगल में फायरिंग की। इसकी आवाज सुनकर वन विभाग की टीमों ने कॉम्बिंग शुरू की। इस दौरान दो शिकारी भाग गए। जंगल में छिपे एक शिकारी ने वन रक्षक से बंदूक छीन ली। वह भी फरार हो गया।पीली भीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज में दो चीतलों का शिकार करने के बाद जंगल में छिपा शिकारी एक वन रक्षक की बंदूक छीनकर भाग गया। इसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसओजी टीम की मदद से शिकारियों की जंगल में तलाशी की गई। तीन घंटे तक चली खोजबीन के बाद कोई सुराग नहीं लग सका। डीएफओ मनीष सिंह और एसपी अविनाश पांडेय ने रिछौला चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी कर पांच टीमों को खुलासे के लिए लगाया है।घटना पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज की है। जानकारी के मुता बिक माधोटांडा पीलीभीत जंगल मार्ग पर कंपार्टमेंट 120 में शुक्रवार देर रात दो बाइकों पर सवार पांच शिकारी पहुंचे। तीन शिकारी जंगल के अंदर चले गए, जबकि दो बाइकों पर ही बैठे रहे। कुछ देर में शिकारियों ने बंदूक से फायर किए। जिसकी आवाज होने पर कुछ दूरी पर स्थित टाइगर रिजर्व के वाच टावर पर तैनात वनकर्मियों ने सूचना रेंज कार्यालय को दी। रेंज की टीम मौके के लिए रवाना हुई।वाहन को आता देख मार्ग किनारे खड़े दोनों शिकारी बाइकों को लेकर भाग गए। तीन शिकारी जंगल में ही छिप गए। रात में काफी देर तक वन विभाग की टीमों में क्षेत्र में कॉम्बिंग की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। शनिवार सुबह तड़के छह बजे वन विभाग की टीमें ने जंगल में दोबारा तलाशी अभियान चलाया। करीब 15 वनकर्मियों अलग-अलग तलाश करने में जुटे थे। इस दौरान एक शिकारी ने वन रक्षक जितेंद्र के वाचर राजाराम के हाथ से बंदूक को छीनकर जंगल में भाग गया। वाचर ने शोर मचाकर टीम को मौके पर बुलाया, लेकिन तब तक शिकारी जंगल में कहीं छिप गया। सूचना वन अफसरों को दी गई। डीएफ ओ मनीष सिंह ने एसपी अविनाश पांडेय को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गजरौला पुलिस और एसओजी की टीम भी वहां पहुंच गई। करीब तीन घंटे तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन शिकारियों का सुराग नहीं लग सका।शिकारियों ने माला रेंज की कंपार्टमेंट 120 में दो चीतलों का शिकार किया। जिसमें एक नर और मादा शामिल हैं। कॉम्बिंग के दौरान दोनों के शव बरामद हुए हैं। जिन्हें कब्जे में लिया गया है।कॉबिंग के दौरान वन और पुलिस विभाग को जंगल में शिका रियों के असलहे की बट पड़ी मिली, जिससे कब्जे में लिया गया है।डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल जारी है। दो चीतलों का शिकार किया गया है। शिकारी एक बंदूक भी छीनकर ले गए हैं। वहीं एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि शिकारियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही शिकारियों को पकड़ लिया जाएगा।