इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
जौनपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश सचिव एवं जिलाध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी सदर को ज्ञापन सौंपा गया।उन्होंने कहा कि हमारे जौनपुर शहर की सड़क, गली एवं नालियां इत्यादि स्वच्छ एवं साफ-सफाई न होने के कारण आम-जन मानस को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें तमाम लोगों को अनगिनत बीमारियां जैसे हैजा, कालरा, टाइफाइड, डेंगू जैसी बहुत सी गंभीर बीमारियों से जूझना पड़ रहा है। श्री जाय सवाल ने कहा कि इस महंगाई के दौर में उचित इलाज न होने के कारण मृत्यु दर बढ़ रही है और यहां की कुछ सड़कें, नाली और गली तो पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई है। यहां की सड़कें और नाली न होने के बराबर बची है और किसी -किसी क्षेत्र में है ही नहीं। सड़क ठीक ना होने के कारण आम जनमानस को दुर्घटनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में जिला प्रवक्ता प्रदीप उपाध्याय, जिला वरिष्ठ संरक्षक राजेश जायसवाल, नगर महामंत्री प्रवीण कुमार बिन्द, ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य रितेश मोदनवाल, ब्लाक संचालन प्रभारी सरायख्वाजा मंगला पांडे, नगर प्रचारक विक्की श्रीवास्तव, चन्द्रेश जायसवाल, युवा अधिवक्ता आनन्द मिश्रा, जिला संचालन समिति सदस्य रजनीश मौर्य, अनिल शर्मा, सतीश सोनकर आदि उपस्थित रहे।