इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। बक्शा क्षेत्र के रन्नौ गांव में तारीखी जुलूसे अमारी के जुलूस में जिले ही नहीं आसपास के अन्य जनपद ‌के हजारों की संख्या में लोग जियारत के लिए शामिल हुए।इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी किसी को समस्या होने पर तुरंत सुविधा उपलब्ध कराने के लिये नगर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित जीएचके हास्पिटल की टीम द्वारा मेडिकल कैम्प लगाया गया। जिसमें लगभग 600—700 मरीज़ों को वरिष्ठ सर्जन डाक्टर सैफ हुसैन खान और उनकी टीम ने निःशुल्क दवा वितरण किया। साथ ही घायलों का भी इलाज किया। महिलाओं के लिए डाक्टर अम्बर खान और उनकी टीम ने स्वास्थ्य संबंधित मामले को लेकर देखा तथा दिनभर पड़ रही भीषण गर्मी और जुलूस में अधिक संख्या में ज़ायरीन के पहुंचने के कारण लोगों को ओआरएस का घोल व ज्यादा पानी पीने की सलाह दी गयी। इस अवसर पर जयहिन्द यादव, आदर्श मौर्या, माया सिस्टर, सकिना मैनेजर, मन्सूर भाई सहित हॉस्पिटल के समस्त स्टॉफ मौजूद रहे।