इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
नानपारा, बहराइच। विकास खंड बलहा के खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार की अगुवाई में पकडिया दीवान की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गोबर, काली मिट्टी, चूना मिश्रण से बनाये गए दीपोत्सव हेतु दिये जिलाधिकारी मोनिका रानी व मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र के दिशा निर्देशन के क्रम में तथा बीडियो बलहा संदीप कुमार के नेतृत्व में समूह की महिलाओं ने आत्मनिर्भर होने को ठानी है।25000 दिये दीपोत्सव त्योहार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा दान किए जाएंगे जो अयोध्या की पावन नगरी में प्रकाश बिखेरेंगे। खंड विकास अधिकारी बलहा के मार्गदर्शन व निर्देश के क्रम में प्रत्येक गांव को 100 दिये क्रय करने होंगे। बता दें कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के आत्मनिर्भर होने के क्रम में यह अच्छी पहल है तथा बिना लागत के आय का बेहतर श्रोत है, क्योंकि ग्रामसभा नौसर गुमटिहा व लक्ष्मनपुर मटेही में गौशाला निर्मित हैं, वहां से पर्याप्त मात्रा में गोबर भी दिये बनाने हेतु मिल गया है। शास्त्रीय परंपराओं के अनुसार गोवंश तथा उसे उत्पादित चीज़ों के बिना कोई पर्व पूर्ण नहीं होता है। दीपावली के बाद गोवर्धन की पूजा भी की जाती है। प्रत्येक दृष्टिकोण से यह दिये उपयोगी हैं।