बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय थाने में पुलिस महानिरीक्षक ने मिशन शक्ति के तहत स्कूल की महिलाओं को जागरूक किया। साथ ही उनकी समस्याओं पर भी वार्ता किया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेन्द्र सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बदलापुर आयुष श्रीवास्तव, सह नोडल महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन क्षेत्राधिकारी शाहरूख खान, क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा, प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनोद मिश्र की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय व थाना बदलापुर में नियुक्त लगभग 36 महिला कर्मचारियों द्वारा माउन्ट लिट्रा पब्लिक स्कूल फहेजगंज व एनपीएस पब्लिक स्कूल बरौली की छात्राओं के साथ सभा/गोष्ठी करके लगभग 130 महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया।
साथ ही समस्त हेल्पलाइन नं0 1090, 112, 1930, 108, 102, 181, 1076 से अवगत कराते हुये साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताया। साथ ही मिशन शक्ति के पम्पलेट प्रदान किया गया। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।