Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Barabanki:सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 58 जोड़े।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

बाराबंकी। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत वैवाहिक कार्यक्रम राजकीय इण्टर कॉलेज टिकैतगंज में आयोजित किया गया।गायत्री शक्तिपीठ द्वारा एक मुस्लिम सहित कुल 58 जोड़ों का सामूहिक विवाह वैदिक मंत्रोचारण के साथ विधिवत कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक साकेन्द्र प्रताप रहे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ फतेहपुर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी सुषमा वर्मा शामिल रहीं। सामूहिक विवाह में वधू को उपहार स्वरुप आभूषण बर्तन, बक्सा, बैग, कूकर आदि देकर विदा किया गया। कुर्सी थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह की तरफ से सभी जोड़ों को हाथ की घड़ी भेंट कर आशीर्वाद दिया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी निन्दूरा आलोक कुमार वर्मा, बीडीओ फतेहपुर संतोष कुमार, डीडीसी पूनम कन्नौजिया, भाजपा कार्यकर्ता शीलरत्न मिहिर, मंडल अध्यक्ष विनय मौर्या, विशाल सिंह, मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे।