इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
मौधा, गाजीपुर। स्थानीय क्षेत्र के सिंगारपुर मोड़ गहिरा बाजार में बृहस्पतिवार की शाम पुलिस अधीक्षक डॉ. इराज राजा के निर्देश पर पुलिस चौकी प्रभारी मौधा राम बाबू सिंह द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों को चेक किया गया। वाहन चेकिंग में दो पहिया वाहनों की डिग्गी, हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस ,प्रदूषण सहित गाड़ियों के कागजों की जांच की गई।चौकी प्रभारी द्वारा बिना हेलमेट,बिना ड्राइविंग लाइसेंस, नहीं होने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत ई - चालान किया गया।इस दौरान चौकी प्रभारी इंचार्ज राम बाबू सिंह,हे.का. कृष्णचंद्र चौरसिया आदि रहे।