Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Varanasi:एक्कीस सौ दीपों से रोशन हुआ वरुणा नदी का शास्त्री घाट।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

>काशी को मांस मदिरा मुक्त करने की कि प्रार्थना।

वाराणसी। देव दीपावली के अवसर पर लोक चेतना संस्था द्वारा वरूणा नदी के शास्त्री घाट पर एक्कीस सौ दीप जलाए गए। दीए जलने से पूरा घाट रौशन हो उठा। यह नजारा देखते ही बन रहा था। यह आयोजन लोक चेतना संस्था की ओर से किया गया था। सायं 3:30बजे से ही लोक चेतना संस्था के पदाधिकारी सहित मीरा फाउंडेशन और सनबीम वरुणा हॉस्टल के छात्रों ने मिलकर एक-एक कर पूरे घाट पर दीए रखे और इसके बाद उन्हें जलाया। उनकी प्रकाश से पूरा शास्त्री घाट जगमगा उठा। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने मांस मदिरा मुक्त काशी के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।इस अवसर के.के उपाध्याय लोक चेतना अध्यक्ष,निशान्त बरनवाल प्रदेश संगठन मंत्री, कृष्णा सिंह मीडिया प्रभारी,प्रियंका सिंह कैलाश सिंह, राजन सिंह,भानु प्रताप राय सोनू सहित छात्रों और गणमान्य लोगों का सहयोग रहा।