Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​दिनदहाड़े नीलगाय काटने के आरोप में 3 गिरफ्तार

सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा संतालपुर के जंगल में बुधवार के दिन 2 बजे के लगभग नीलगाय काटते हुए 3 लोगों को रंगे हाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो मौके से फरार हो गए। बताते चलें कि बुधवार के दिन 2 बजे के लगभग उक्त जंगल में 5 लोग मिलकर नीलगाय काट रहे थे। जंगल के बगल स्थित घर के बच्चों द्वारा खेलते हुए जब यह नजारा देखा तो घर के गार्जियन को बताया। इस मौके पर पहुंचे संदीप पांडे ने पुलिस को सूचना देते हुए जंगल की तरफ बढ़ गए। वहां देखा तो पांच लोग मिलकर दो नीलगाय के बच्चे को काट चुके थे। तीसरा बंधा हुआ पड़ा था। थाना प्रभारी ने अपने पुलिस हमराहियों के साथ चारों तरफ से घेर लिया जिसमें 3 लोग पकड़े गए और दो फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करके थाने लायी। इसके बाद मौके पर बांधे गए एक नीलगाय को आजाद कराया और हथियार सहित काट कर रखे गए मांस के टुकड़ों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।