Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: सुरेरी पुलिस ने 05 गौवंश व एक पिकअप गाड़ी के साथ तीन शातिर गौ तस्कर को किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

सुरेरी, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर,  कुँवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  जनपद जौनपुर एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण में थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा शनिवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर कि सूचना पर पांच राशी गोवंश व एक पिकप वाहन सं.- UP65FT4328 के साथ तीन गौ तस्कर को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बंध में थाना सुरेरी पर मु.अ.सं.- 125/26 धारा—3/5ए/5बी/8 गौ हत्या निवारण अधि. व 11 पशु क्रुरता अधि. बनाम गोलु कुमार पुत्र मायाराम निवासी कम्हरीया थाना तरवा जनपद आजमगढ़, उदयभान कुमार पुत्र रामबलिराम निवासी ओड़ासन थाना भुड़कुडा जनपद गाजीपुर, बहादुर कुमार पुत्र स्व. संग्राम राम निवासी ओड़ासन थाना भुड़कुडा जनपद गाजीपुर पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।