Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur :​ बाजार जा रहे अधेड़ को रोककर मनबढ़ ने पीटा।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

धर्मापुर, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के सम्मोपुर कला गांव के एक अधेड़ व्यक्ति को उसी गांव के एक युवक ने बाजार जाते समय रोककर गाली गलौज देते हुए मारपीट दिया। जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के सम्मोपुर कला गांव के छोटे लाल रविवार को दोपहर में 2 बजे इमलों बाजार की तरफ गया हुआ था, उसी समय उसी गांव का एक युवक उसे रोक लिया तथा गाली-गलौज देते हुए उसे जमकर मारपीट दिया। आरोप है कि जाते समय जान से मारने की धमकी भी दिया। पीड़ित छोटे लाल ने थाने पर पहुचकर तहरीर दिया। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी जफराबाद जय प्रकाश यादव ने बताया कि मामले में नामजद तहरीर प्राप्त हुआ है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

>बेसहारों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराना प्रशंसनीय: गीता बिन्द

लायन्स क्लब रायल ने सिलाई मशीन बांटकर मातृ-शक्तियों का किया सम्मान
जौनपुर। बेसहारा महिलाओं को सिलाई मशीन देकर उन्हें रोजगार के साधन उपलब्ध कराना अति प्रसशंनीय है। साथ ही महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सार्थक पहल है। यह उद्गार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लायंस क्लब जौनपुर राॅयल द्वारा नगर के एक होटल में आयोजित महिला सम्मान एवं सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिन्द ने व्यक्त किया।क्लब अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने कहा कि महिला दिवस सिर्फ एक दिन नही, अपितु महिलाओं को हमेशा सम्मान देने की दिशा में एक कदम है। शक्ति, विद्या, विवेक एवं धन प्रदान करने वाली दैवीय शक्तियां भी मातृशक्ति है। क्लब की प्रथम महिला रेनू बैंकर ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के अधिकारों उन्हें सशक्त बनाने, लैंगिक समानता के प्रति लोगों को जागरूक करता है। संस्थापक अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि गीता बिन्द एवं क्लब अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने दीप प्रज्वलित करके किया जिसके बाद पूजा सोनकर ने ध्वज वंदना किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव अजय सोनकर ने किया। सभी के प्रति धन्यवाद कार्यक्रम संयोजक विनीत गुप्ता ने व्यक्त किया।विधवा महिला आकांक्षा गुप्ता व अलका अग्रहरि को मुख्य अतिथि ने सिलाई मशीन प्रदान कराया। तत्पश्चात समाज में अपने कार्यों से अपनी पहचान बनाने वाली मातृशक्तियों उर्वशी सिंह, प्रीति गुप्ता, रजनी साहू को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। साथ ही क्लब की परिवार के साथ रोजगार सहित अन्य क्षेत्रों में भी सक्रिय महिलाओं रीता कश्यप, नेहा सेठी, अनीता गौड़, प्रियंका गुप्ता, दीपशिखा चौरसिया, पूजा सोनकर को माल्यार्पण करके सभी का उत्साहवर्धन किया गया।इस अवसर पर संस्थापक चेयरपर्सन प्रीति गुप्ता, संजीव साहू, श्रृद्धा साहू, सन्तोष अग्रहरि, प्रियंका जायसवाल, कोषाध्यक्ष राजेश किशोर, आशीष गुप्ता, अस्मिता गुप्ता, डा. विष्णु गौड़, ममता साहू, राजेन्द्र स्वर्णकार, अजय मोदनवाल, रीतू सेठ, प्रियंका विश्वकर्मा, विभा गुप्ता, अंशू श्रीवास्तव, एकता गुप्ता, निहारिका बरनवाल, अभिषेक जायसवाल, प्रगति कशौधन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।