राकेश शर्मा @ खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय पुलिस टीम ने गुरुवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मिन्टू प्रजापति पुत्र तिलकधारी निवासी जमदहाँ, जिसके विरुद्ध अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, कोर्ट संख्या-12 जौनपुर में मामला विचाराधीन था। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव और हेड कांस्टेबल विपिन पाण्डेय शामिल रहे।