इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
खानपुर,गाजीपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेवादा में बृहस्पतिवार को आदर्श मानस सेवा संस्थान के प्रबंधक मुकेश सिंह (गेंदी )ने मकर संक्रांति के अवसर पर शिविर लगाकर सैकड़ों गरीबों व असहायों को कम्बल वितरित किया।कम्बल पाकर गरीब असहाय लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।ग़रीब और असहायों के बीच वो ख़ुद तो मौजूद रहे ही साथ में अपने बेटे प्रखर को भी रखा और उसके हाथों से भी वितरण कराया ताकि उसके मन में ग़रीबों और जरूरतमंदों को मदद करने की भावना बनी रहे।कम्बल वितरण के दौरान प्रबंधक आदर्श मानस सेवा संस्था मुकेश सिंह गेंदी, रतनलाल बारी,ज्ञानप्रकाश कनौजिया, विपिन यादव, संतोष सिंह, मिथिलेश सिंह तेरसू,शुभम सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।