Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया समर्थन

डा. संजय यादव @ जौनपुर। टीचर्स फेडरेसन ऑफ़ इंडिया द्वारा टी.ई.टी के विरोध में चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 द्वारा समर्थन दिया गया।
इसको लेकर सोमवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि वर्तमान में शिक्षकों कि एकता से ही लड़ाई लड़कर जीतना संभव है। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा अतुल प्रकाश यादव ने कहा कि इस समय शिक्षक सेवा सुरक्षा के संघर्ष से जूझ रहा है। ऐसे समय में हम सबको साथ मिलकर चलना होगा। विरोध के प्रथम दिन सोशल मिडिया पर जस्टिस फार टीचर्स पूरे विश्व में 2 घंटे तक प्रथम स्थान पर रहा। 23, 24, 25 फरवरी तक शिक्षक काली पट्टी बांध कर कार्य करेंगे। 26 फरवरी को 1 से 4 बजे तक बीएसए कार्यालय पर धरना देकर पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रधानमंत्री भारत सरकार को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जायेगा।
इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मन्त्री शिव कुमार सरोज, आनन्द कुमार, यादवेंद्र यादव, बदलापुर के पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नन्द कुमार यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मन्त्री डा भानु प्रताप राव, बदलापुर अध्यक्ष उमेश मिश्र, मन्त्री राय साहब यादव, विनोद यादव (खेल व्यायाम शिक्षक खुटहन), जय प्रकाश यादव, अनिल यादव, विजय प्रकाश, आलोक यादव, कृष्ण कुमार आदि उपस्थित रहे।