Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​सरपतहां पुलिस को मिली कामयाबी।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक शैलेश सिंह कांस्टेबल सर्वेश गौड, कांस्टेबल अनिल निषाद क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए गश्त कर रहे थे कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने चोरी में संलिप्त रहने की बात बताई। तलाशी के दौरान पुलिस ने युवक के पास से एक सोने का लाकेट, दो पायल, चार मीना, दो सोने का झुमका, कान का झाला, एक सेट लाल कलर लहंगा, एक काला लहगा तथा 3000 हजार रूपये नकद बरामद किया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान थाना क्षेत्र के महमूदपुर अरसिया निवासी अजीत कुमार पुत्र बनवारी लाल के रूप में हुई। गौरतलब है कि मामले से सम्बन्धित चोरी का मुकदमा 41/2026 भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए), 331(4), 317(2) के तहत पंजीकृत है। पुलिस ने प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी को चालान न्यायालय भेज दिया।