Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​जिला महिला अस्पताल में लगायी गयी जागरूकता शिविर।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। जनपद न्यायाधीश सुशील शशि के नेतृत्व और सचिन सिविल जज सुशील सिंह की देख—रेख में विधिक जागरूकता साक्षरता शिविर का आयोजन जिला महिला चिकित्सालय में हुआ। उक्त अवसर पर डॉ. दिलीप सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल जनपद न्यायालय, देवेंद्र यादव काउंसलर परिवार न्यायालय, सीमा सिंह काउंसलर जिला चिकित्सालय, देवव्रत यादव श्रम आयुक्त, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, चिकित्सालय के डॉक्टर, नर्स सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।कन्या भ्रूण हत्या एवं घटना हुआ लिंग अनुपात पर सिविल जज सचिव ने लिंग अनुपात सुधारने पर जोर दिया। साथ ही बताया कि इसके उल्लंघन पर 3 से 5 वर्ष की सजा एवं 10000 से लेकर उससे अधिक का अर्थदंड देने के साथ ही ऐसे प्रयोगशाला क्लीनिक और पैथोलॉजी का रजिस्ट्रेशन हमेशा के लिए निरस्त किया जा सकता है।डा. दिलीप सिंह ने कहा कि भारत में कभी महिला और पुरुष में कोई भेदभाव नहीं रहा, इसलिए यहां नारी को ‌पुरुष से छोटा या बड़ा नहीं कहकर उसे अर्धांगिनी कहा गया। देवों के देव महादेव का एक नाम अर्धनारीश्वर भी है। यहां की संस्कृत में नारियों की पूजा होती है और यह देश गार्गी, मैत्री, आपला, घोषा, विश्वावारा, सीता, अनसूया, सावित्री, पार्वती, कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स, बछेंद्री पाल, मेरी काम, पीटी उषा, साइना नेहवाल का देश है।देवेंद्र यादव ने प्राधिकरण से दी जा रही सहायता के बारे में विस्तार से बताया तो श्रम आयुक्त देवव्रत यादव ने नई नारियों को दी जाने वाली सरकारी सुविधाओं की विस्तार से चर्चा किया। वहीं उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कन्या भ्रूण हत्या और घटते लिंगानुपात पर विस्तार से जानकारी दिया। कार्यक्रम का संचालन काउंसलर सीमा सिंह ने किया। अन्त में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. केके राय ने सभी के प्रति आभार जताया।