इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
महराजगंज, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एशियाई आर्म बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने जा रहे अर्पित निषाद को 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किया। यह धनराशि उनके उत्साहवर्धन के लिए दी गई। अर्पित निषाद बदलापुर के उमरी खुर्द गांव के निवासी बालमुकुंद निषाद के पुत्र हैं। वह अप्रैल 2026 में बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित होने वाली एशियाई आर्म बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025-26 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह चैंपियनशिप 24 से 26 अप्रैल तक चलेगी जिसमें अर्पित जूनियर वर्ग (51 किलोग्राम, शौकिया मुक्केबाजी) में हिस्सा लेंगे। इस सहयोग का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को खेल जगत में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। अर्पित का लक्ष्य इस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है।