Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:आहना ने सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा में बढ़ाया जिले का मान।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। एनटीए द्वारा  आयोजित सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा अंग्रेजी विषय में जिले की बेटी आहना यादव ने पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त कर परिजनों सहित पूरे जनपद को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है । 
नगर के गूलरघाट निवासी शिक्षक संजय यादव व मनोरमा यादव की पुत्री आहना ने अंग्रेजी विषय से परास्नातक करने के लिए एनटीए ( नेशनल टेस्टिंग एजेन्सी ) द्वारा आयोजित सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग किया था। सीयूईटी  द्वारा घोषित परिणाम में आहना यादव ने  300 में 287 अंक हासिल कर अंग्रेजी विषय से परास्नातक करने के क्रम में पूरे देश में सर्वोच्च अंक हासिल किया जबकि सीयूईटी पीजी की सभी विषयों की संयुक्त परीक्षा परिणाम में देश में चौथे स्थान पर रही।  आहना यादव की सफलता पर परिजनों सहित  जनपद में खुशी का माहौल है । बचपन से पढ़ाई में होनहार आहना यादव ने शुरुआती शिक्षा जनपद में हासिल कर उच्च शिशा के लिए राजस्थान की बनस्थली यूनिवर्सिटी को चुना, अंग्रेजी विषय में परास्नातक करने के लिए सीयूईटी प्रवेश परीक्षा दिया था और पूरे देश में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर जनपद को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने में कामयाब रही। आहना शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाकर देश व समाज की सेवा करना चाहती हैं। आहना के बड़े  भाई कनिष कुणाल सुप्रीमकोर्ट में अधिवक्ता हैं और छोटे भाई  कृतज्ञ कल्याण दिल्ली यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।