Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:राणा प्रताप यादव बने उप निरीक्षक।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। नगर कोतवाली में नियुक्त मुख्य आरक्षी राणा प्रताप यादव के उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने के उपलक्ष्य में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। पुलिस कर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने राणा प्रताप यादव के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नए दायित्व के लिए सम्मानित किया। मिठाई खिलाकर पदोन्नति की खुशी साझा की और उन्हें नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों में विशेष उत्साह देखा गया। अपने साथी को इस उपलब्धि पर बधाई दी। यह पल न केवल राणा प्रताप यादव के लिए गर्व का विषय रहा बल्कि पूरे कोतवाली परिवार के लिए भी प्रेरणा दायक बन गया। इस मौके पर चौकी इंचार्ज सिपाह आलोक त्रिपाठी सहित थाना कोतवाली के अनेक पुलिसकर्मी मौजूद रहे।